सीधी दर्पण

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

सीधी जबलपुर दर्पण । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के अगुवाई में वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने सहकारी बैंक के सामने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। बताते चलें कि वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाधी सहित विपक्षी सांसदों द्वारा संसद से चुनाव आयोग तक निकाले जा रहे शांतिपूर्ण पैदल मार्च को पुलिस द्वारा बल पूर्वक रोका गया एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित मार्च में उपस्थित विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें थाने ले जाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन की कार्यवाही के विरोध में संपूर्ण मध्य प्रदेश के साथ सीधी जिले में जिला मुख्यालय पर केन्द्र सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया है। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश में घोषित आपातकाल लागू है अब सच बात कहना भ्रष्टाचार को उजागर करना और न्याय मांगना अपराध हो गया है जब जनता के हक की आवाज उठाते हैं तो समूचे विपक्ष को दबाने के लिए पुलिसिया तंत्र का उपयोग कर सच की आवाज को दबाया जा रहा है जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता से उनके अधिकार नहीं छीन सकती है लोकतंत्र को समाप्त करने की जो कोशिश हो रही है उसे कांग्रेस पार्टी नाकाम कर देगी कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ेगी चाहे उसके लिए जो बलिदान देना पड़े। पुतला धन कार्यक्रम के दौरान सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र भदौरिया, पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, प्रवक्ता पंकज सिंह, महामंत्री अशोक कोरी, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री श्रीमती कुमुदिनी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती शशिकला द्विवेदी, महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, महामंत्री अखण्ड प्रताप सिंह, सेवादल अध्यक्ष अरविंद सिंह रोशन, महामंत्री श्रीमती शीला साकेत, ब्लॉक अध्यक्षगण विवेक सिंह दीपू, अरविंद तिवारी,रविनाथ गोस्वामी, सुनील सिंह,आर. पी. राठिया, कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती मेनका सिंह, श्रीमती रेखा सोनी, श्रीमती माधुरी सिंह,श्रीमती रेखा सोनी सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88