नगर कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाने हेतु करवाया मुंडन

जबलपुर दर्पण। कांग्रेसजनों ने माँ नर्मदा के तट ग्वारीघाट पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी की 81वीं जयंती मनाते हुए माँ नर्मदा से प्रार्थना की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सद्बुद्धी दे गाँधी जी की कांग्रेस में व राहुल गाँधी जी की कांग्रेस में उनके पिता स्व. राजीव गाँधी जी के पुतले जलाने वाले जनता दल में रहते हुए, सौरभ नाटी शर्मा ने स्व. राजीव गाँधी के पुतले जलाए थे, आज उन्ही को नगर कांग्रेस कमेटी जबलपुर की बागदौर सौंप दी गई, जिसके कारण आज पूरी कांग्रेस शर्मिंदा है, कांग्रेस पार्टी हमारी माँ है और देवतुल्य राजीव गाँधी के पुतले जलाने वाले को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कांडा, दलित नेता मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र चैधरी ने विरोध स्वरूप अपना सिर मुंडवाकर (केशदान) कर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा की पुनः नियुक्ति का विरोध किया और कहा अतिशीघ्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे जी और कांग्रेस सांसद, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गाँधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी से भेंट कर पूरे प्रकरण की जानकारी देंगे, इस अवसर पर पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गाँधी जी के पुतले जलाने वाले को नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने हेतु विरोध स्वरूप ग्वारीघाट नर्मदा तट पर सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज राजीव गाँधी जी की जयंती पर श्रृद्धांजली सभा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कांडा, दलित नेता मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र चैधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपलाल यादव, उमेद सिंह ठाकुर, दयावंत राव, कृष्ण गोपाल चैधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सरोज कांडा, विवेक चैधरी, दीपक सिंह राजपूत, रूपेन्द्र चैधरी, सोनू कांडा, रीटा बाम्बा, राजू भाई, बूंदी सेठी, विकास कनौजिया, बब्बल सबलोक, सागर चैधरी, विवेक चैधरी, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।



