छिंदवाड़ा दर्पण

शेख कमलनाथ और जीतू पटवारी दोनों महिला विरोधी: बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । महिलाओं के प्रति कांग्रेस और उसके नेताओं की सोच हमेशा से ही अपमानजनक रही है। अवसर कोई भी हो कांग्रेस के नेता महिलाओं को अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने कही है।
मंगलवार को जारी एक बयान में युवा सांसद श्री साहू ने कहा कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार महिलाओं के लिए शराब दुकान खोलकर मातृ शक्ति का अपमान किया था, वही अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी हरियाली तीज पर महिलाओं को शराबी कहकर अपमानित कर रहे है। अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजा पाठ में लगी महिलाएं यह सुनकर सन्न रह गई कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्यप्रदेश की महिलाएं शराबी हैं। ऊपर से जीतू पटवारी की दीदा दिलेरी देखिए कि अपने बयान पर माफी मांगने के बजाए वे पूरी बेशर्मी के साथ इसे जस्टिफाई करने पर तुले हुए हैं।
सांसद श्री साहू ने कहा है कि विडंबना तो यह है कि पिछले दिनों बड़े शेख कमलनाथ और छोटे शेख नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा में किए गए आंदोलन का नेतृत्व करने जीतू पटवारी को बुलाया था। अपने बयान से जीतू पटवारी ने न सिर्फ महिलाओं बल्कि छिंदवाड़ा का भी अपमान किया है। प्रदेश की महिलाओं को शराबी कहकर उन्हें अपमानित करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस को छिंदवाड़ा की जनता और प्रदेश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।
सांसद श्री साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है। हमारी संस्कृति में महिलाओं को पूजा जाता है। हमारी सामाजिक संरचना मातृशक्ति प्रधान है। लेकिन कांग्रेस के नेता आयातित इटैलियन संस्कृति के प्रभाव में इतने रम गए है कि महिलाओं का सम्मान करना ही भूल गए हैं। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि इटैलियन संस्कृति में महिलाओं को उपभोग की ही वस्तु समझा जाता है। इटैलियन संस्कृति का ही प्रभाव है कि महिलाओं को उपभोग की वस्तु समझकर कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता खुले मंच से पूरी बेशर्मी के साथ अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेत्री को टंच माल कहने से नहीं हिचकिचाते। महिलाओं को अपमानित करना उन पर अत्याचार करना, कांग्रेस के नेताओं को आनंदित करता है। यही वजह है कि कांग्रेस के ही राज में सरला मिश्रा हत्याकांड को अंजाम दिया जाता है तो तंदूर कांड को अंजाम देने वाले कांग्रेस नेताओं के हाथ एक अबला नारी के खून से सने हुए हैं।
पूरी कांग्रेस महिला विरोधी है। संवेदन शील सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि अपने अहंकार को संतुष्ट करने और इटैलियन संस्कृति के प्रभाव में रचे बसे सामंती सोच वाले कांग्रेस नेता महिलाओं के अपमान को अपनी शान समझते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपने इस घृणित पाप के लिए मातृ शक्ति से माफी मांगना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88