छिंदवाड़ा दर्पण

सांसद बंटी विवेक साहू ने दो मरीजों को दिलाई 35 हजार की आर्थिक सहायता

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । सांसद बंटी विवेक साहू से विगत दिनों मरीजों एवं उनके परिजनों ने मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का ईलाज कराने में असमर्थता जताते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। उक्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर दोनों मरीजों को आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया था।
सांसद श्री साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लुहारिया निवासी लखनलाल पिता मुरलीधर पटेल को 25 हजार और लोधीखेडा निवासी कुमारी अक्षरा पिता गजानन कैकाडे को 10 हजार की स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ईलाज कराने में असमर्थ लोगों को मदद दिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज एवं उनके परिजन लगातार सांसद श्री साहू से संपर्क कर ईलाज के लिए आर्थिक सहायता की अर्जी लगा रहे है। सांसद श्री साहू द्वारा सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से उनकी स्वेच्छानुदान मद से मरीजों को प्रतिमाह लाखों रूपयों की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88