नेता के एक पत्र ने मचा दी खलबली, शुरू हुआ मरम्मतीकरण का कार्य

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के धौहनी विधानसभा अंतर्गत महखोर से कुसमी रोड़ को लेकर समाजसेवी नेता आनंद सिंह ददुआ ने कलेक्टर को पत्र जारी कर अवगत कराया था कि यदि सडक़ की मरम्मतीकरण नहीं होगी तो 30 अगस्त को चक्काजाम आंदोलन होगा। उनके पत्र जारी होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में सडक का मरम्मतीकरण शुरू हो गया। जिस वजह से आंदोलन स्थगित हुआ है।
मालूम हो कि भगोहर से कुसमी रोड क्षतिग्रस्त थी। इस संबंध में आनंद सिंह ददुआ द्वारा कलेक्टर को 22 अगस्त को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें उल्लेख किया गया था कि महखोर से कुसमी तिराहे की क्षतिग्रस्त रोड़ पर मरम्मत का काम नहीं होगा तो 30 अगस्त को चक्काजाम अदिलन किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक के जीएम को निर्देशित किया गया। जिससे अब सडक़ के
मरम्मतीकरण का काम शुरू कराया गया है। प्रधानमंत्री सडक़ के सब इंजीनियर द्वारा काम कराने सहित गड्डों की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। जिस वजह से आंदोलन स्थगित हुआ है।
यदि अक्टूबर तक नहीं बनेगी सडक़ तो फिर होगा आंदोलन- ददुआ
वहीं समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ ने कहा कि अभी मरम्मतीकरण का काम शुरू हुआ है। बरसात है सडक नहीं बन पाएगी लेकिन अक्टूबर तक यदि सडक काली नहीं होगी तो सरकार को हम काला करने के लिए नवंबर में हम फिर चक्काजाम आंदोलन करेंगे। फिलहाल नेता ऐसा हो जिनके एक पत्र से भूचाल मच गया। जिस वजह से आनन-फानन में यह काम शुरू कराया गया। जिससे क्षेत्र के लोगों में आनंद सिंह ददुआ को लेकर काफी प्रशंसा सुनने को मिल रही है।



