सीधी दर्पण

खाद के लिए परेशान किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने दिया धरना

सीधी जबलपुर दर्पण । खाद के लिए परेशान हो रहे किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में नई गल्ला मंडी के सामने विपणन केंद्र के पास धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के ऊपर किसानों के साथ विश्वासघात और छलावा करने का आरोप लगाया एवं महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर किसानों को तुरंत खाद की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की किसान भाइयों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जब बोनी का सीजन आता है तब भाजपा की सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कर पाती है लेकिन यही भाजपा के नेता अपने को किसानों का हितैषी किसानों का बेटा और किसानों की आय दुगनी करने वाला बताते हैं, उन्होंने भाजपा सरकार के ऊपर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार और इसके मुखिया किसानों के हितैषी नहीं यह सिर्फ किसानों के साथ छलावा करते हैं किसान खाद के लिए सुबह 4 से लाइन में लग जाता है और पूरी रात लाइन में लगा रहता है अंत में उसे बिना खाद के निराश होकर लौटना पड़ता है और जब वह अपनी सूखती फसल को देखा है तो उसकी रूह कांप जाती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को किसानों का यह दर्द दिखाई नहीं देता है। खाद की कालाबाजारी

जोरों पर हो रही है यदि खाद की कमी है तो व्यापारियों को बेचने के लिए खाद कहां से मिल रही है। यह भाजपा सरकार और कलाबाजारियों की मिली भगत के कारण हो रहा है। खाद में भी कमीशन का खेल चल रहा है। किसानों की कोई चिंता भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री और उनके जनप्रतिनिधियों को नहीं है उन्होंने आगे कहा कि खुद को किसान का बेटा कहने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज देश के कृषि मंत्री हैं। शर्म आनी चाहिए उन्हें जब उनके गृह प्रदेश में किसान खाद के लिए जूझ रहा है रात रात भर जाग रहा है लेकिन उसे खाद नहीं मिल पा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द खाद की समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन तक सीमित रहने वाली नहीं है किसानों के हक और उनके हितों के लिए हमें

जो भी लड़ाई लडनी पड़ेगी कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों के अंदर यदि थोड़ी सी भी शर्म बची है तो वह

किसानों के दर्द को समझें और जल्द से जल्द खाद की समस्या का निराकरण हो। कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के साथ जिले की सडकों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया है और आने वाले समय में इस प्रकरण को लेकर भी जल्द कांग्रेस आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी।

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति

पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि चुरहट भारत सिंह, पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह, आनंद सिंह शेरगांव, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, प्रवक्ता पंकज सिंह, अशोक कोरी, गोविंद गुप्ता, बांके अवधिया, कुमुदिनी सिंह, पंकज सिंह, जय सिंह, ओंकार करचूली, प्रदीप सिंह दीपू, प्रफुल्ल कुमार पाण्डेय, रेखा सिंह, तारा सिंह, शशिकला द्विवेदी, प्रभात सिंह, अरविंद तिवारी संकट, विवेक सिंह दीपू, रविनाथ गोस्वामी, रेखा सोनी, शीला रानी साकेत, गौरी साकेत, रामविलास पटेल, संतोष तिवारी, प्रदीप दीक्षित, ललवेंद्र सिंह, सुंदर लाल सिंह की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88