रानी अवंती बाई बलिदान दिवस पर रामगढ़ पहुंचे मंत्री

दीप प्रज्जवलित कर किया श्रद्धासुमन अर्पित
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के अमरपुर जनपद प्रशासन ने अमरपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के रामगढ गांव में वीरांगना रानी अवंती बाई की समाधि स्थल पर बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक दुलीचन्द उरैती, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता ने वीरांगना रानी अवंती बाई को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बताया गया कि कार्यक्रम का संचालन आकाश नामदेव पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरु सिंह ठाकुर ने किया।सर्व प्रथम राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपना ओजस्वी वक्तव्य रानी की शहादत को याद दिलाते हुए, उन्होंने रानी के जन्म से लेकर शहादत तक कि संक्षिप्त इतिहास बताया। उन्होने कहा कि रानी हम सब के लिए शहीद हुई है, वे किसी एक की नहीं थी, उन्होंने इस रियासत में निवासरत सभी प्रजा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। रघुनाथ शाह, शंकर शाह, दुर्गादास राठौर ये सब हमारे धरोहर है, हम सब मिलकर इनके शहादत को याद रखे। 1989 से बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन में तीन बार बालपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच चुके हैं, जहां इसी जगह पर 20 मार्च 1858 में रानी अवंती बाई ने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने बलिदान दिया था। संबोधित करते हुए कहा रानी रामगढ़ का एक ट्रस्ट की मांग काफी समय से हो रही, यहां काफी जमीन रानी रामगढ़ के नाम से है। यहां ट्रस्ट के माध्यम से विकाश की संभावना भी है, स्थानीय लोगो से वात कर जल्द ही ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा अवंती बाई इस जिले की नही प्रदेश और देश के लिए गौरव थी, उन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकना मंजूर नहीं था। इस स्थल के विकास के लिये मैं और से चर्चा करूंगा। 16 अगस्त को रानी के जन्म दिन पर मूर्ति का अनावरण की रुपरेखा बनाने की वात कही साथ ही केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जन-समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार आजादी महोत्सव कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है, जिनका इतिहास में कोई उल्लेख नहीं है। वीरांगना रानी अवंती बाई के समाधि स्थल को टूरिज्म क्षेत्र घोषित करवाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस स्थल की जानकारी पहुंच सके। कार्यक्रम का आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने किया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, पूर्व विधायक भाजपा दुलीचंद उरैती, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम मरावी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर, मंडल महामंत्री अनिल साहू, गजेंद्र ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष क्रांति धुर्वे, माखन साहू, लक्ष्मी यादव, मंडल मंत्री राजेंद्र यादव, राम कुमार बनवासी, अशोक ठाकुर, नारायण ठाकुर, मनीष ठाकुर, सरपंच सीया बाई, महेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश कछवाहा, संजय जंघेला, अशोक पाटिल सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।



