सिवनी दर्पण
अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

सिवनी जबलपुर दर्पण । कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के नेतृत्व और जिला आबकारी अधिकारी विनोद खत्री के निर्देशन में आबकारी विभाग सिवनी की टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई की।
सूचना मिली थी कि बरघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों में अवैध शराब के अड्डे सक्रिय हैं। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में महुआ लाहन और अवैध शराब जब्त की गई। कई स्थानों पर मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अड्डों पर आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।



