बालाघाट दर्पण

सांसद, विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में होगा शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन

 बालाघाट जबलपुर दर्पण ।   नगरीय क्षेत्र बालाघाट में गोंदिया रोड पर सरेखा रेल ओवर ब्रिज से वाहनों का आवागमन 02 सितंबर को अपराह्न 04 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा। वाहन एवं आम जन के आवागमन का शुभारंभ सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। अभी इस ब्रिज से केवल हल्के वाहन अर्थात कार, जीप, मोटरसाइकिल का आवागमन शुरू किया जाएगा। बस, ट्रक एवं बड़े वाहनों का इस ब्रिज आवागमन अभी बंद रहेगा।
 मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के एसडीओ अर्जुन सिंह सनोडिया ने बताया कि अंग्रेजी के वाय आकार में बने रेल ओवर ब्रिज का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इस ब्रिज के नीचे दोनों ओर से सर्विस रोड निर्माण के लिए ट्रेफिक का डायवर्सन 02 सितंबर 2025 को अपराह्न 04 बजे से रेल ओवर ब्रिज के ऊपर से किया जाएगा। एसडीओ श्री सनोडिया ने बताया कि 70 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत के इस रेल ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 05 सितंबर 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भूमि पूजन किया गया था। इस ब्रिज के निर्माण के लिए प्रांजल कंस्ट्रक्शन भोपाल से 06 मार्च 2023 को अनुबंध किया गया था और 994.20 मीटर लंबाई के इस ब्रिज का निर्माण 28 माह में पूर्ण करने की अवधि 05 जुलाई 2025 निर्धारित थी। इस ब्रिज के सर्विस रोड, पेंटिंग एवं फिनिशिंग कार्य को छोड़कर शेष सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। बिजली का काम भी पूर्णता की ओर है। 
 बालाघाट-गोंदिया रेल लाइन पर बना सरेखा रेल ओवर ब्रिज अंग्रेजी के वाय अक्षर के आकार का है। बालाघाट से बैहर की ओर जाने वाहन इस ब्रिज के ऊपर से सरेखा बायपास से बैहर रोड पर पहुंच जाएंगे। इस ब्रिज से आवागमन शुरू होने से आमजनों एवं यात्रियों को बहुत सहुलियत हो जाएगी। सरेखा रेल्वे अंडर ब्रिज पर भी यातायात का दबाव कम हो जाएगा। बालाघाट नगरीय क्षेत्र में तीन स्थानों पर रेल ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। उनमें से एक ब्रिज 02 सितंबर को शाम 04 बजे से आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। यह रेल ओवर ब्रिज बालाघाट जिले के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। अब लोगों को रेलवे फाटक के बंद होने की झुंझलाहट और फाटक के खुलने का इंतजार करने से निजात मिल जाएगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और उन्हें अपने सफर में किसी व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88