सीधी दर्पण

बाल्टी से पीट-पीट कर ईटा व्यवसायी की निर्मम हत्या

सिंगरौली जबलपुर दर्पण । नवानगर थाना क्षेत्र के नन्दगांव की घटना, पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचा था मृतक आरोपी की तलाश जारी पति-पत्नी के विवाद में एक ईटा व्यवसायी यानी मालिक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने ईटा व्यवसायी को बाल्टी से पीट-पीट कर मौत की नींद सुलाते हुये फरार हो गया। यह घटना नवानगर थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दगांव की है। बीती रात करीब 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच यह सनसनी खेज वारदात हुई। घटना की जानकारी मिलते ही टीआई कपूर त्रिपाठी अपने बल के साथ घटनास्थल पहुुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये आरोपी के तलाश में जुट गया। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना जियावन क्षेत्र क ग्राम सरौंधा निवासी मंगल सिंह गोड़ अपनी पत्नी गुड्डन के साथ बतौर मजूदर के रूप में नवानगर थाना क्षेत्र के नन्दगांव स्थित छोटे कुशवाहा ईट संचालक के भ_ा में कार्य कर रहा था। जहां शराब के नशे में धुत्त होकर आये दिन अपनी पत्नी गुड्डन के साथ मारपीट करता आ रहा था रविवार की रात करीब 11 बजे कमरे के बाहर गुड्डन झाड़ू लगा रही थी और मंगल सिंह कमरे में शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर आरोपी मंगल उम्र 40 वर्ष बाहर आया और अपनी पत्नी को मारने लगा। शोर-शराबा, हल्ला-गुहार व चीख-पुकार सुन कर ईट प्लांट के मालिक छोटे कुशवाहा उम्र 55 वर्ष स्थल पहुंच मंगल सिंह को समझाने लगा और जब वह नही माना तो छोटे कुशवाहा एवं अन्य मजदूर मिल कर मंगल सिंह का हाथ बांध दिये। छोटे कुशवाहा वहीं बैठा रहा। अन्य मजदूर अपने कमरे में चले गये। बताया जाता है कि कुछ देर बाद आरोपी मंगल सिंह हाथ छोड़ा लिया और वही रखी स्टील बाल्टी से छोटे कुशवाहा पर हमला बालते हुये गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुन कर अन्य मजदूर भी आये, लेकिन तब तक में अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग खड़ा हुआ। वहीं गंभीर रूप से घायल ईटा प्लांट मालिक छोटे कुशवाहा की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही टीआई नवानगर कपूर त्रिपाठी अन्य स्टाफ के साथ स्थल पहुंच जांच-पड़ताल करते हुये आरोपी के तलाश में जुट गये।
मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचे विधायक
जानकारी के अनुसार नन्दगांव निवासी 55 वर्षीय प्रौढ़ छोटे कुशवाहा की निर्मम हत्या किये जाने की जानकारी मिलते ही विधायक रामनिवास शाह आज सुबह मृतक के घर पहुंच ढांढस बंधाया और कहा कि आरोपी जो भी है, वे पकड़े जाएंगे। घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये परिवार जनों को सांत्वना देते हुये ढांढस बंधाया।
इनका कहना
नन्दगांव में ईटा कारोबारी की एक श्रमिक ने स्टील के बाल्टी से हमला कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। विवाद की जड़ पति-पत्नी आपस में लड़ रहे थे। जहां मृतक बीच-बचाव करने पहुुंचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88