स्लीमनाबाद पुलिस की कार्यवाही , 1 किलो 264 ग्राम गांजा बरामद

कटनी जबलपुर दर्पण । पुलिस थाना स्लीमनाबाद ने सोमवार को नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 1 किलो 264 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश समन एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
ऐसे हुआ खुलासा
1 सितंबर को पुलिस टीम बंधी रोड, इमलिया मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में लंगड़ाकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोनेलाल पिता घिसल उर्फ घीसला (उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम इमलिया, थाना स्लीमनाबाद) बताया। तलाशी लेने पर उसके हाथ में लिए पन्नी से 1 किलो 264 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
मामला दर्ज
आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया और न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश समन, सउनि जुबेर अली, आरक्षक सौरभ पटेल, राजेंद्र उइके, विशाल शिवहरे और आशीष पटेल की विशेष भूमिका रही।



