नरसिंहपुर दर्पण

गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गाडरवारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 31 अगस्त को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 15.22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त कर दो स्मैक पैडलर्स को पकड़ा। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में की गई।

पहली कार्रवाई

31 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे गाडरवारा पुलिस टीम ने आजाद ढाबा के सामने संदेही युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह अपनी हीरो माएस्ट्रो स्कूटी से भागने लगा, लेकिन पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान यश पाठक पिता हरिप्रसाद पाठक (23 वर्ष, निवासी गोकुल धाम कॉलोनी, विवेकानंद वार्ड, गाडरवारा) के रूप में हुई। उसके कब्जे से 8.02 ग्राम स्मैक जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए है।

दूसरी कार्रवाई

उसी दिन दोपहर 2 बजे पुलिस की दूसरी टीम ने गोल्डन सिटी कॉलोनी बायपास रोड पर संदेह के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 7.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई।

मामला दर्ज

दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को अपचारी कानून के तहत अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रम रजक के नेतृत्व में उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, एएसआई राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, सौरभ मिश्रा, आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिशुपाल, शिवम पटैल, दीपक राजपूत, हरिशंकर, अक्षय श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा और कुमुद पाठक की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88