पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय

शेखर खान शहडोल जबलपुर दर्पण। पीएम उषा योजना के अंतर्गत सॉफ्ट कंपोनेंट के अंतर्गत महिला आत्मरक्षा कराटे प्रशिक्षण महाविद्यालय छात्राओं का जो दिनांक 12/8/.2025 से चल रहा था आज दिनांक 30/08/2025 को समापन किया गया समापन समारोह की अध्यक्षता सम्माननीय प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी के द्वारा किया गया l इस प्रशिक्षण में 100 छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया एवं उन्हें प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट प्रदान किए गए lइस कार्यक्रम में सेड मैप शहडोल से मुख्य अतिथि के रूप में रवि वर्मा जी उपस्थित रहे एवं ट्रेनर सोहन सिंह जी उपस्थित रहेl महाविद्यालय से डॉक्टर अर्चना जायसवाल डॉ अलीमा सिद्दीकी प्रोफेसर जसीम अहमद प्रोफेसर आदित्य शुक्ला और इस कार्यक्रम के संयोजक श्री दिलीप कुमार शुक्ला उपस्थित रहे l



