जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये नगर पुलिस रांझी एम.पी. प्रजपति सहित 5 पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई

जबलपुर दर्पण। पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर नगर पुलिस अधीक्षक रांझी के पद पर पदस्थ श्री एम.पी. प्रजापति एवं कार्यवाहक निरीक्षक श्री अशोक कुमार गर्ग पुलिस लाईन, सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जोशी थाना संजीवनी नगर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री सुरेश कैथेल थाना कोतवाली, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री दिलीप कुमार सिंह थाना ओमती को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर/ यातायात प्रदीप कुमार सेंडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी ने 34 से 43 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88