श्रीमद् भागवत महापुराण की कलश यात्रा मैं भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा

सतना जबलपुर दर्पण। स्व. श्री रामसखा, श्रीमती तिलकी देवी, मोतीलाल त्रिपाठी, राजेंद्र एवं श्रीमती कुसुम त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में उनके निज निवास ग्राम गुलुवा पोस्ट पवैया में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया।
इस दौरान कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के भक्तों का जन सैलाब उमड पाड़ा।
शोभा यात्रा में भक्तों ने नृत्य करते हुए श्री कृष्ण भक्ति में लीन हो गए। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा बोदा बाबा जी के आश्रम से उनके निज निवास पूर्ण हुई तदउपरान्त बैठकी पूजा पाठ वैदिक मंत्र उच्चारण से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा व्यास श्री विष्णु कांत जी महाराज श्री धाम वृंदावन ने श्रीमद् भागवत महापुराण महात्मा कथा का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि जब प्राणी के करोड़ों जन्मों के पुण्य एकत्रित होते हैं तब श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होता है।आचार्य दीपक जी महाराज द्वारा मूल पाठ किया गया।
कथा यजमान श्रीमती पुष्पा देवी त्रिपाठी, मनोज सुनीता त्रिपाठी, मनीष दीक्षा त्रिपाठी ने परम पूज्य गुरुदेव श्री वेंकटेश्वर नंद मिश्रा भार्जुना देवी धाम का आशीर्वाद प्राप्त किया. व्यास पीठ विधि विधान पूर्वक पूजन आरती की।
इस दौरान उपस्थित प्रमुख रूप से महेश प्रसाद मिश्रा, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, ऋषिकेश त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी,राजेश त्रिपाठी नीलू,जगदीश त्रिपाठी, केदार त्रिपाठी, शंभू त्रिपाठी, सनत पांडे,विजय कुमार, लाला भैया गौतम,मोहन शरण वृंदावन, श्रीमती भारती गौतम, अशोक गौतम, प्रिया गौतम, मालती गौतम, सूर्यकांत, तीरथ शुक्ला, राधिका त्रिपाठी, रुचि मिश्रा, छवि पांडे, प्रवीण कुमारी,आकांक्षा, क्षमा,शिवा, शुभ, अमन अभिषेक साधना, लक्ष्मी मिश्रा,कान्हा, आराध्य, नंदकिशोर किरण त्रिपाठी, जयप्रकाश,अजय, आरती पांडे,श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा राकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह,प्रवीण सिंह, दीपेंद्र सिंह,पंकज कुशवाहा, शंकर दिन सिंह एवं जन समुदाय श्रद्धालुओं भक्त जनों ने कथा रसपान किया।



