Uncategorised

जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर संशोधन की बैठक में शामिल हुए सांसद, विधायक

सीधी जबलपुर दर्पण । गंगोत्री रिसोर्ट सीधी मे जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर संशोधन तथा स्वदेशी वस्तु प्रोत्साहन को लेकर व्यापारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा , सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर संशोधन को लेकर व्यापक संवाद कर इससे होने वाले फायदों के बारे में अवगत कराया साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त करने का आह्वान किया। सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर वर्ग की चिंता करते हैं और इसी के चलते उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म्स के माध्यम से ऐतिहासिक बदलाव किए हैं जो देश कि अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेंगे। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब घटाकर आम लोगों को राहत दी गई है। नए प्रावधान न केवल जनता की बचत बढ़ाएंगे बल्कि व्यापार और उद्योग को नई गति देंगे। सीधी विधायक ने कहा कि नवरात्रि पर्व से लागू होने वाले ये सुधार जनता के जीवन को खुशहाल बनाएंगे और देश को आर्थिक रूप से मजबूत करेंगे। पहले देश में 17 तरह के टैक्स और 13 सेस लागू थे, अब केवल दो स्लैब रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर संशोधन तथा स्वदेशी वस्तु प्रोत्साहन को लेकर व्यापारियों में उत्साह है और इसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।
इनकी भी रही सहभागिता
इस अवसर पर व्यापारी संघ के संरक्षक सदस्य कन्हैया सिंह, मार्गदर्शक सदस्य चंद्रभान बसंतानी, उपाध्यक्ष हरिहर सोनी, संतोष गहरवार, महामंत्री भीम कामदार, सह-सचिव पुष्पराज मिश्रा, कोषाध्यक्ष रोशनलाल केशरवानी, कोर कमेटी के सदस्य राजेंद्र सिंह चौहान, कमल कामदार, सुशील अग्रवानी वरिष्ठ सदस्य पंकज सिंह चौहान, उमेश सोनी, रमेश गुप्ता, मुन्नालाल जायसवाल, रामपति सेन, क्रांतिलाल सोनी, सब्जी फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता गुड्डू, युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सनी मोटवानी, विनय सिंह, धर्मेंद्र सोनी, सुरेंद्र सिंह, बाबू जेठानी, रमाकांत गुप्ता, आनंद परियानी, अजय गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, मुकेश सोनी, विजय गुप्ता, सतीश गुप्ता,विनय सिंह चौहान, विश्वबंधु धर द्विवेदी, रामप्रसाद वैश्य, पुनीत शुक्ला, पंकज पांडेय, पुष्पराज सिंह चौहान, अजीत वर्मा, मनोज सिंह चौहान व अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88