छिंदवाड़ा दर्पण

राम शांति विद्या मंदिर की भूतपूर्व प्राचार्या स्व.सुनीता बुधराजा की पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन

पांढुरना जबलपुर दर्पण । नगर की जानी मानी शिक्षण संस्था राम शांति विद्या मंदिर की भूतपूर्व प्राचार्या स्व.सुश्री सुनीता बुधराजा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। किसी भी देश के भविष्य को बनाने में शिक्षक का बड़ा योगदान होता है। नगर की शिक्षण संस्था द्वारा ऐसी ही कर्मठ प्राचार्या स्व. सुश्री सुनीता बुधराजा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर उनके सपनों को साकार करने का प्रण लिया गया। आपके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। पांढुरना नगर मर शिक्षा के क्षेत्र में आपका योगदान उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा। सुश्री सुनीता मैम की माताजी द्वारा सुंदर भजन गाकर अश्रुपूर्ण नेत्रों से अपनी बेटी को याद किया। सभी ने उन्हें स्मरण कर श्रद्धा और सम्मान अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि भाषण के बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस श्रद्धांजलि समारोह में शाला चेयरमैन सुभाषजी बुधराजा, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज बुधराजा, डायरेक्टर शिवमजी बुधराजा एवं श्रीमती तृप्ति बुधराजा, शाला प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी, मैनेजर रोहित धवले एवं समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88