शिव सेना ने ज्ञापन सौप जर्जर अवस्था मे तब्दील सौचालय व्यवस्था सुधार करने की उठाई मांग

पांढुरना जबलपुर दर्पण । नगर में स्वच्छता को लेकर एक तरफ नगर पालिका परिषद एवम नगर के प्रतिनिधियों द्वारा नगर स्वच्छता को लेकर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, दूसरी ओर नगर में फैली गंदगी को लेकर नगर पालिका की व्यवस्था शून्य नजर आ रही है, ऐसे ही मामले को लेकर शिव सेना जिला अध्यक्ष निर्मल सरेआम गुरुवार को नगर पालिका पहुच कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार इवनाती को ज्ञापन सोपते हुए। नगर के शुक्रवार बाजार अंबाडा रोड पांढुरना स्थित शासकीय शौचालय मे दरवाजे लगाने तथा शौचालय सफाई व्यवस्था के साथ जर्जर अवस्था मे जा चुकी दिवारो की मरम्मत करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि नगर के शुक्रवार बाजार अंबाडा रोड स्थित शासकीय शौचालय है जिसकी अवस्था जिर्णशिर्ण हो चुकी है तथा महिला एवं पुरुष के दोनो भाग में बने शौचालय के दरवाजे पुर्णतः तुट फुट हो चुके है। जिसके चलते शौचालय मे महिला व पुरुष आने-जाने में अव्यस्थित महसूस करते है। जिसकी जांच कराकर उक्त व्यवस्था शौचालय की जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की गई है।
शिव सेना अध्यक्ष निर्मल सरेआम ने जल्द सौचालय की मरमत न होने में आंदोलन की चेतावनी देते यह भी बताया कि जनता परेशान है, फिर भी नगर पालिका ओर जनप्रतिनिधि सज्ञान लेने को तैयार नही है। आखिर जनता की समस्या को देखते हुए। शिव सेना जिला कार्यकारिणी द्वारा नगर पालिका के नाम जनता की समस्या का लिखित आवेदन सौप कर सात दिनों के अंदर सौचालय की जीर्णशीर्ण व्यवस्था में सुधार करने की मांग की गई है। नगर पालिका द्वारा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो। शिवशेना द्वारा नगर पालिका के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन सोपते समय शिव सेना जिला अध्यक्ष निर्मल सरेआम, अश्विन कटारे, प्रीतम करदाते, किशोर कामडे, भावेश केवटे, भोजराज सुरसंगे, नितिन वघाले, गणेश भादे, महेंद्र बोरकर, प्रशांत चातरकर आदि सदस्य उपस्थित रहे।



