कुल्हाडी से हमला कर पत्नि को उतारा मौत के घाट:आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पनागर थाना प्रभारी आर के सोनी से मिली जानकारी अनुसार ग्राम तिवारी खेड़ा में एक महिला की मृत्यु होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को कु अजली केवट ने बताया मां कोैशल्या,भाई रोहित,भाभी शिखा केवट,पिता नंदकिशोर उर्फ नंदू केवट रहते हैं भाभी शिखा मायके चली गई,भाई रोहित केवट बैंक देवरी चला गया था घर में वह एवं उसकी मां कोशल्या बाई एवं पिता नंदकिशोर थे,मां सब्जी काटने लगी उसके पिता मां को गाली गलोज करते हुये अंदर चले गये,दोपहर के समय मां घर की परछी में सब्जी काट रही थी तभी पिता घर के अंदर से कुल्हाड़ी लेकर आये और मां के सिर में कुल्हाड़ी मार दिये जिससे मां गिर गयी, तो कुल्हाड़ी से हमलाकर मां के गले में चोट पहुॅचा दी,वह चिल्लाई तो पिता कुल्हाड़ीे लेकर भाग गये। वह दोड़कर घर के पास रहने वाले जगमोहन दाहिया और दुर्गा कोल को बुलाकर लायी थोड़ी देर में उसका भाई अपने दोस्त आकाश के साथ आया तब तक उसकी मां कोशल्या बाई केवट उम्र 40 वर्ष की मृत्यु हो चुकी थी उसके पिता ने उसके सामने कुल्हाड़ी से हमलाकर उसकी मां के सिर गर्दन में चोट पहुॅचाकर हत्या कर दी है।
घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया,सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका किरचाम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरेपी पति नंद किशोर उर्फ नंदू केवट, उम्र 45 वर्ष निवासी नई बस्ती तिवारी खेडा पनागर को अभिरक्षा मे लेते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।



