पांढुर्णा में आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन में शामिल हुए सांसद

छिन्दवाडा जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी में भारी छुट देकर सीधे व्यपारियों और आमजनों को बड़ी राहत देते हुए सीधा लाभ पहुंचाया है। इसका लाभ व्यपारियों और आमजनों को होगा। हमें इसे और अधिक सफल बनाने के लिए स्वदेशी को अपनाना होगा। हमें गर्व से कहों हम स्वदेशी है, इस नारे को जन जन तक पहुंचाना होगा। यह बात पांदुर्णा में व्यापारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प हैं की देश को आत्मनिर्भर बनाना है, यह संकल्प बिना स्वदेशी अपनाए सम्भव नहीं है। आगामी दिनों में पड़ने वाले त्योहारों के अवसर पर हम लोगो से अपील करे की वे भारत में और स्थानीय लोगों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं को ही खरीदे। पांदुर्णा में प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यापारियों की दुकानों में पहुंचकर गर्व से कहो हम स्वदेशी है के नारे लिखे हुए पर्चे लगाते हुए उनसे स्वदेशी को अपनाने की अपील की। सम्मेलन के दौरान सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद सभी व्यापारियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व राज्य मंत्री नाना मोहोड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, वरिष्ट नेता राजू नरोटे, विश्वेन्द्र बैस, भाजपा के वरिष्ट नेता और वरिष्ट व्यापारी सुभाष बुधराजा, मदन साहु, शेषराव डिगरसे, ब्रजेश पोपट, मोहित नाहर, यादवराव डोबले, श्याम बतरा, शैलेष शाह, खेमराज तीतरे, निकेश खानवे, निकुंज शाह, मनीष गुलतकर, उमेश उरकुडे सहित बड़ी संख्या में अन्य व्यापारी गण उपस्थित थें।



