डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

17 सितम्बर से आयोजित होगा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों से ज़िले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला धार से किया जाएगा। गौरतलब है कि 17 सितंबर को अभियान का मध्यप्रदेश से शुभारंभ 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा, अभियान महिलाओं किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए लगेंगे विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर महोदया जिला डिंडौरी के मार्गदर्शन में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूम्बर 2025 तक स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान जिला डिण्डौरी में आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारए किशोरियों में पोषण व एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना। गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, स्तनपान एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, एनीमिया एवं सिकल सेल रोग तथा संचारी रोग जैसे क्षय रोग नेत्र रोग कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर जन आंदोलन के रूप मंे स्वास्थ्य सेवाओं को सार्थक बनाना है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर 2025 से जिला स्तरीय/विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा, साथ ही जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी। अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेषज्ञता एवं जागरूकता शिविर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर जिला डिंडौरी जिला प्रषासन आम जन से अपील करता है कि शिविर में अधिक से अधिक रक्त दान करें एवं स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ उठाए। विषयः- प्रेस नोट को जिले के समस्त दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित के संबंध में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88