सतना दर्पण
बाल मित्र योजना के तहत थाना अमदरा पुलिस के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को कराया गया थाना भ्रमण

मैहर जबलपुर दर्पण । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान बाल मित्र योजना के तहत अमदरा पुलिस के द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओ को थाना भ्रमण कराया गया । इस अवसर पर थाना प्रभारी अमदरा निरीक्षक रेनू मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली एवं दैनिक क्रियाकलापों की जानकारी दी, साथ ही उन्हें यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इसके अतिरिक्त बच्चों के विरुद्ध घटित हो रहे अपराधों एवं छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, डायल-112 आपातकालीन सेवा का महत्व, तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।



