सीधी दर्पण

सब्बल के हमले में महिला घायल

सीधी जबलपुर दर्पण । सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम हड़बड़ो पूर्व में बारी लगाने के विवाद में सब्बल से किए गए हमले में एक महिला के सिर में गहरी चोंटे आने से वह घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तत्संंबंध में घायल महिला के पुत्र इंद्रबहादुर कुशवाहा पिता स्व. रविराज कुशवाहा ने बताया कि 14 सितंबर को सुबह 9 बजे नीलू कुशवाहा के घर के सामने हमारे पट्टे की जमीन में दिनेश कुशवाहा बल्ली गाडक़र रूंध रहा था। उसके साथ में गणेश कुशवाहा और रामचंद्र कुशवाहा भी था। जानकारी मिलने पर उसकी मां गुलाबकली कुशवाहा मौके पर पहुंची और बल्ली गाडऩे का विरोध किया। इसी बात पर दिनेश कुशवाहा गाली-गलौच करने लगा। जब उसे मना किया गया तो आरोपी सब्बल से गुलाबकली के सिर पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। साथ ही मारपीट में महिला के सिर, आंख के बगल में, दाएं हांथ, पैर एवं शरीर के अन्य भागों में भी चोटें आई हैं। अस्पताल चौकी पुलिस ने आरोपी दिनेश कुशवाहा के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88