सीधी दर्पण

सेंध लगाकर नकदी और जेवरात की चोरी

सीधी जबलपुर दर्पण । पुलिस थाना मड़वास के पुलिस सहायता केन्द्र टिकरी अंतर्गत टिकरी गांव में एक घर में दरम्यानी रात चोरों ने सेंध लगाकर 30 हजार नकदी एवं सोने-चांदी के जेवरातों के साथ बर्तन पार कर दिये। घटना की जानकारी सुबह परिवार के लोगों मिली।
तत्संबंध में पीडि़त रामसिया साकेत पिता राममिलन साकेत उम्र 42 वर्ष ने मड़वास थाना में रिपोर्ट की। रिपोर्ट में कहा गया है कि कल रात करीब 9 बजे भोजन के बाद परिवार के सभी लोग सो गये थे। वह और पत्नी, लडक़ी एक कमरे में थे तथा उसकी मां और लडक़ा दूसरे कमरे में थे। लडक़ा लक्ष्मण साकेत अकेले अलग कमरे में सोया था। जिस कमरे में बक्सा रखा था उसमें कोई नहीं सोया था। आज सुबह करीब 5 बजे लडक़ा लक्ष्मण साकेत ने बताया कि घर की दीवार में छेद करके चोरी हो गई है। जिस कमरे में बक्सा रखा था वहां जाकर देखा गया तो सामान बिखरा हुआ था। बक्सा एवं कमरे में रख कई बैग नहीं थे। घर के पीछे देखा गया तो बैग, कपड़ा एवं अन्य दस्तावेज पड़े मिले। बैग लाकर देखा तो उसमें रखी दो जोड़ी चांदी की पैजेहर, एक जोड़ी चांदी की पायल, 10 नग सोने की मनचली, एक नग सोने का लाकेट, 10 नग चांदी की मुदरी, 3 सोने की फुलिया, 2 नग सोने की बाली, 4 नग चांदी की हांथ मुदरी, बक्सा में रखा 10 नग फूल लोटा, 12 फूल थाली, 1 नग एल्युमिनियम का तसला, कुल्हड़ में रखा लगभग 1 हजार रूपये, पर्स में रखी 31 हजार नकदी नहीं थी। यह चोरी करीब रात 2 बजे से 3 बजे के बीच घर की दीवार में सेंध लगाकर की गई। मड़वास थाना पुलिस ने थाना 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88