सरपंच संगठन के जिला अध्यक्ष रावेन्द्र मिश्रा की पहल पर निराश्रितों को पेंशन का आश्वासन

मैहर जबलपुर दर्पण । सरपंच संगठन के जिला अध्यक्ष रावेन्द्र मिश्रा की पहल पर आज जनपद पंचायत मैहर की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैहर एवं मुख्य कार्यपाल अधिकारी जनपद पंचायत ने मौखिक रूप से आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सभी निराश्रित व्यक्तियों को शत-प्रतिशत पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए बीपीएल कार्ड की अनिवार्यता नहीं होगी। इस पहल के बाद श्री मिश्रा ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के निराश्रित व्यक्तियों के फॉर्म तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक यह योजना पहुंच सके। रावेन्द्र मिश्रा के इस प्रयास को क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय माना जा रहा है, क्योंकि इससे गरीब और असहाय वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनका सामाजिक-आर्थिक संबल मजबूत होगा।



