भुईमाड़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

सीधी जबलपुर दर्पण । दिनांक 15.09.2025 को ग्राम करैल निवासी फरियादिया रेशमी अगरिया (उम्र 17 वर्ष) द्वारा थाना भुईमाड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पारिवारिक विवाद के चलते गोरेलाल अगरिया ने अपने चचेरे भाई रूमलाल अगरिया को फांवड़ा मारकर गंभीर चोट पहुंचाई। इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय रूमलाल की मृत्यु हो गई।मामले में थाना भुईमाड़ पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। नवागत पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी भुईमाड़ उपनिरीक्षक डी.डी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गोरेलाल अगरिया पिता फूलचन्द्र अगरिया (उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम करैल) को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक डी.डी. सिंह, सउनि गोपाल सिंह, प्र.आर. राजीव यादव, आर. शिवराम वैस, आर. संजीत अग्निहोत्री, आर. विक्की कुमार सिंह, आर. अमरबहादुर पटेल तथा चालक प्रधान आर. होतीलाल पटेल का सराहनीय योगदान रहा।



