सतना दर्पण

अवैध शराब का परिवहन करते 02 गिरफ्तार एक बाइक भी जप्त

सतना जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में 16 सितंबर को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिंगहट मार्ग से अटरा तरफ दो व्यक्ति एक काले रंग की मो.सा. में भूरे व नीले रंग के दो झोला में अवैध शराब लिये आ रहा है, मुखबिर सूचना के बताए स्थान के अनुसार डंडियां मुक्ति धाम के जिंगहट तरफ से एक काले रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक MP19 ZL 8891 दो व्यक्ति आते दिखे जो सीट के बीच में भूरे व नीले रंग का थैला रखे हुए थे जिनको घेराबंदी किया गया चालक अंकित लखेरा पिता स्व. सोहन लखेरा उम्र 22 वर्ष, एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अतुल लखेरा पिता सुनील लखेरा उम्र 22 वर्ष बताया दोनों निवासी नम्बर 05 धवारी थाना कोतवाली सतना का होना बताए जांच करने पर बीच में रखे भूरे के थैले के अंदर 200 पाव गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब एवं नीले रंग के थैला जिसमें राजश्री लिखा हुआ था उसके अंदर 100 पाव गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब मिली दोनों थैलो में कुल 300 पाव गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब, प्रत्येक पाव 180ml की, कुल मात्रा 54 लीटर, कुल कीमती 36000/- रुपये लिये होना पाया गया।. एवं मोटरसाइकिल हीरोहोंडा स्पेण्डर प्लस जिसकी कीमत 80,000/- रुपये की मौके पर समक्ष गवाहानो के जप्त किया गया । आरोपियो का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दोनों आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार करने उपरांत आरोपियों को जेल भेजा गया।
इस कार्यवाहीं में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाण्डेय ,स.उ.निरी. अनिल तिवारी,प्रधान आरक्षक राजेंद्र पांडेय,आर.ओमप्रकाश तिवारी, सैनिक नत्थू प्रसाद वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88