रवि सिंह ठाकुर “अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय समाज” में ग्रामीण महामंत्री नियुक्त

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय समाज,मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में नरसिंहपुर से भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल के निर्देश पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष देवी सिंह पटेल की अनुशंसा पर पाटन तहसील के ग्राम ग्वारी से रवि सिंह ठाकुर को अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय सामाजिक संगठन में जिला ग्रामीण महामंत्री नियुक्त किया । आप जिले की पाटन तहसील के ग्राम ग्वारी के कृषक परिवार से आते है। आपके पिता स्व रामराज सिंह लोधी पूर्व में ग्राम पंचायत ग्वारी के सरपंच रहे है। युवा होने के नाते लोधी समाज के युवाओं में अच्छी पकड़ है जिसके चलते आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। आपकी नियुक्ति से तहसील के लोधी बाहुल्य क्षेत्रों में हर्ष व्यक्त है।



