विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नगर भ्रमण कर मां दुर्गा के विभिन्न दिव्य स्वरुपों के किए दर्शन

सिवनी जबलपुर दर्पण । सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नगर भ्रमण कर माता रानी दुर्गा के भव्य पंडालों में विराजित विभिन्न दिव्य स्वरूपों के दर्शन किये और मां के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आज नगर भ्रमण के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने साहस, संयम और संकल्प के भाव से माता रानी की आराधना की तथा अनेक स्थानों पर आयोजित संध्या महाआरती में भी सहभागिता की। आरती के समय पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने माता रानी से संपूर्ण क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना किया। इस अवसर पर उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि मां दुर्गा की कृपा से मन को अपार शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई है। माता रानी की करुणा और आशीर्वाद हम सब पर निरंतर बना रहे, जिससे जीवन प्रकाशमय और मंगलमय बनें। विधायक दिनेश राय मुनमुन के इस नगर भ्रमण में वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल जी, उत्तर नगर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे , जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय पांडे अमित पांडे मुकेश चंदेल जी अंकित दुबे , खुशवेन्द्र पवार , बादल बैन सहित अनेक कार्यकर्ता श्रद्धा और भक्ति भाव से उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मिशन स्कूल मैदान पहुंचकर विजयादशमी (दशहरा) पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का जायजा ले जानकारी प्राप्त किया।




