जतारा में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

टीकमगढ जबलपुर दर्पण । जतारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जैन के नेतृत्व में नगर में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों और आम नागरिकों ने भाग लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर किए। अभियान में विधायक श्रीमती चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर (खरगापुर), प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन साहू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और यह हस्ताक्षर अभियान जनता की आवाज़ को मजबूती देने का कार्य करेगा।
कांग्रेसजनों ने नगर में नारेबाजी करते हुए आम जनता से भी अपील की कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।



