कटनी दर्पण

पिण्डरई मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य शस्त्र पूजन

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिण्डरई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन विजयादशमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति दर्ज की गई।
यह कार्यक्रम डा. सुनील गर्ग पिंडरई मंडल पालक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिन्होंने संपूर्ण व्यवस्था का सफल संचालन किया। शस्त्र पूजन के दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक तरीके से शस्त्रों का पूजन कर शक्ति और शौर्य के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शस्त्र पूजन का यह कार्यक्रम संघ की वर्षभर की परंपरा का हिस्सा है, जो देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के संकल्प को दोहराने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक मंडल कार्यवाहक चंद्रशेखर दुबे,कृषि कार्य प्रमुख दीपचंद साहु,सहखंड कार्यवाहक प्रवीण, रवि पटेल,गोलू दुबे,कौशल दुबे,कैलाश पटेल,प्रभुदयाल बर्मन,शुभांग गर्ग बौद्धिक,शशांक गर्ग की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को सफल बना दिया।

कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता और समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88