सतना दर्पण

पटेहरा में श्रीमद् भागवत कथा में माखन चोर की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन

मैहर जबलपुर दर्पण । ग्राम पटेहरा स्थित महर्षि विद्यामंदिर स्कूल के समीप चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को कथा के पाँचवें दिन फलहारी आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री रामलोचन शरण ‘जू’ महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत रोचक और भावपूर्ण वर्णन किया।

महाराज ने माखन चोर के प्रसंग पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि नंदलाल की माखन चोरी केवल एक बाल लीला नहीं, बल्कि उसमें परमात्मा के प्रेम, भक्ति और माधुर्य की अमिट गाथा छिपी है। उन्होंने कहा कि इस कथा का कोई अंत नहीं, क्योंकि यह लीला भक्त और भगवान के बीच के स्नेह की अविरल धारा है।

कथा का आयोजन स्वर्गीय श्रीमती माया तिवारी की स्मृति में किया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान रामसभा तिवारी रहे, जबकि आयोजन की व्यवस्था उनके सुपुत्र मनोज तिवारी एवं मनीष तिवारी द्वारा की गई।

इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेश घई, वरिष्ठ समाजसेवी विश्वनाथ चौरसिया (गुड्डू भैया), सनत गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, सुरेश अग्रवाल, सुभाष चौरसिया, सचिन मिश्रा, वंशगोपाल परौहा, डॉ. एल. पी. त्रिपाठी, संजय पांडेय, देवेंद्र पांडेय, प्रो. पी. पी. पांडेय, पुष्पराज सिंह, मनीष तिवारी (सतना), शंखधर मिश्रा, एवं वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने भक्ति रस से ओतप्रोत कथा का श्रवण कर भावविभोर होकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88