हिंदू देवी देवताओ के बारे मे अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गया जेल

पांढुरना जबलपुर दर्पण । सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के देवी देवताओं के खिलाफ अमर्यादित एवं अश्लील टिप्पणी करना कुछ लोगों का शगल बन गया है सनातनी हिंदू उदारवादी एवं किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने से हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ ऐसी गंदी सोच रखने वाले विभिन्न धर्म के लोगों की हिम्मत बढ़ती जा रही है विगत दिनों पीपला नारायण वार के एक युवक द्वारा भी अश्लील टिप्पणी की गई थी जिस पर जिला मुख्यालय में शिकायत करने पर आज भी वहीं युवक जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया फिर भी कुछ लोग इससे सबक नहीं सीख कर सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं मामला नगर के निवासी एवं ग्राम तिगांव के इंडियन बैंक में कार्य करने वाले युवक अर्जुन डेहरिया द्वारा सोशल मीडिया पर विगत कुछ महीने से हिंदू देवी देवता एवं त्यौहार को लेकर अमर्यादित एवं अश्लील पोस्ट फेसबुक पर करने से जुड़ा है मंगलवार को फिर अर्जुन द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई जिस पर ग्राम तिगांव के युवा भड़क गए जिनके द्वारा एकत्रित होकर थाना पांढुरना पहुंचकर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अश्लील भाषा में पोस्ट करने वाले आरोपी अर्जुन डेहरिया के खिलाफ थाना प्रभारी अजय मरकाम को शिकायत की गई एवं हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की उपस्थित यूवको द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी गई थाना प्रभारी अजय मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मामले की विवेचना करने के उपरांत विभिन्न धारा में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया एवं हिंदू धर्म के खिलाफ अश्लील भाषा में पोस्ट करने वाले युवक अर्जुन डेहरिया को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया माननीय न्यायालय द्वारा युवक द्वारा हिंदू देवी देवता पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में आरोपी अर्जुन को जेल भेज दिया गया है इस प्रकार की जानकारी थाना प्रभारी अजय मरकाम द्वारा दी गई है



