कटनी दर्पण

नवागत बाकल थाना प्रभारी ने सरपंचों और गणमान्य नागरिकों की बैठक

कटनी जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना बाकल परिसर में नवागत थाना प्रभारी उनि रश्मि सोनकर के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करना, तथा आगामी त्योहारों पर शांति और सौहार्द्र सुनिश्चित करना रहा।

इसके साथ ही ग्राम स्तर पर आपसी संवाद और सहयोग बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान और समाजहित के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में रहें और किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें। बैठक में उपस्थित सरपंचों, सचिवों और नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88