नपा कर्मचारियों को नहीं मिला तीन महा का वेतन,कर्मचारियों में भारी आक्रोश

पांढुरना जबलपुर दर्पण । सनातन धर्म में दीपावली जैसा महत्वपूर्ण त्यौहार को कुछ चंद दिन ही बचे है।नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारियों की पिछले तीन महा से वेतन नहीं हुई है। नपा आर्थिक संकट में है।जिसकी वजह नपा कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिली है।अब दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के बावजूद वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश पंप रहा है। नपा कर्मचारियों की माने तो वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने में बड़ी कठिनाई का सामना कर रहा है,और वे बैंक ईएमआई,बच्चों की स्कूल फीस और सगे संबंधियों से व्यवहारिक लिए गए पैसे लौटाने की चिंता में हैं।
कर्मचारियों ने बताई आप बीती
नपा कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से परिवार में आर्थिक संकट चल रहा है परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाई हो है पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिली है। आगामी चंद दिनों में दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार है। घर में घन धान्य जैसे किराना, बच्चों की जरूरतें,और परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने पर इलाज का खर्च उठाने तक राशि की व्यवस्था नहीं है। कुछ कर्मचारी तो ऐसे भी है कि किराए के मकान में रह कर जीवन यापन करते हैं और उन्हें किराया देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है!
सरकार का संदेश आत्मनिर्भर बने
मिली जानकारी के अनुसार सरकार का नपा को सीधा संदेश है आत्मनिर्भर बने पहले पांढुरना नपा की वर्तमान स्थिति देखी जाए तो नियमित अधिकारी कर्मचारियों की वेतन होती थी शासन स्तर पर चुंगी कर की पूंजी काटने लगी तो अधिकारी कर्मचारियों की वेतन में रुकावट लगने लगी परन्तु पिछले कुछ महा से सरकार पांढुरना नपा को मिलने वाली 51 लाख की चुंगी कर का 90 प्रतिशत भाग कटौती कर रहा है।और बिजली विभाग को दे रहे है।जिसके वजह नपा पांढुरना में नियमित कर्मचारियों की वेतन पर संकट के बदल मंडरा रहे है।नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्रालय ने नपा अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर स्वयं के सोर्सेस तैयार करने, आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है।
इनके कहने
हमारी पहली प्राथमिकता नपा के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी का वेतन करना है। दीपावली पर्व का विशेष ध्यान रख कर अन्य कर्मचारियों का जल्द वेतन करेंगे
संदीप घाटोडे
अध्यक्ष नपा परिषद पांढुरना
नपा कर्मचारियों की नियमित वेतन के लिए वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा करेंगे।
कैलाश बावनकर
जिलाध्यक्ष म.प्र.नपा कर्मचारी संघ जिला पांढुरना
शासन को नीतिगत व्यवस्था है।कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था के लिए नपा राजस्व का कर्मचारी दल वसूली कर रहे है।
राजकुमार इवानती
सीएमओ नपा पांढुरना



