जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बरेला पुलिस से बेखौफ हुए हत्यारे, बी.टी.आई.कॉलोनी में मिला एक और युवक का शव

जबलपुर दर्पण। बरेला नगर में अपराधों का सिलसिला बढ़ता हुआ दिख रहा है वहीं बरेला थाना से कुछ ही दूर बी.टी.आई.कॉलोनी में युवक की हत्या की घटना देखने को मिली है जिस की सूचना पर बरेला पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसके बाद पुलिस युवक के हत्यारों को खोजने में जुट गई है।वही मृतक के पिता गोपाल झारिया ने बताया कि मृतक ओम झारिया कल रात्रि सात बजे घर से अपने दोस्तों के साथ चला गया जिसके बाद वह सुबह तक नहीं लौटा ।



