सडक बिहीन बधैनी बासी 400 परिवार के लोग करते है निवास

सतना जबलपुर दर्पण । आजादी के 78 वर्ष बाद भी जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान के अंतर्गत आनी ग्राम पंचायत बाधा के वार्ड क्रमांक 19 बधैनी में आज दिनांक तक नही बन पाई पक्की सड़क ग्राम पंचायत की महिला पंच भारती साकेत ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की कई बार लिखित सडक की मांग को लेकर जिम्मेदारो को मांग पत्र दिये जाने के बाद भी आज दिनांक तक नही बन पाया बधैनी पहुंच मार्ग एक तरफ राज्य एवं केंद्र सरकार करोडो रूपये खर्च कर अंतिम छोर मे निवास कर रहे परिवारो को सुदूर मार्ग से जोडने का काम कर रही है वही बधैनी मार्ग बनाने आजादी के सात दसक पूरे होने के बाद भी कीचड से निकलने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण।
इनका कहना हैं
ग्राम बधैनी के सड़क का बिषय मेरे संज्ञान मे है। कागजी कार्यवाही चल रही है शीघ्र ही इसका निराकरण होगा ऐसा प्रयास चल रहा है।
सुधाकर शर्मा
सरपंच
ग्राम पंचायत बाधा



