रामनारायण समाज उत्थान समिति ने मनाया जन्मदिवस

जबलपुर दर्पण। श्री रामनारायण समाज उत्थान समिति जबलपुर द्वारा स्व. रामनारायण जी के जन्म दिवस (01/05/1975) के अवसर पर रांझी में प्रातः 8:00 बजे से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजय जी कार्यालय प्रमुख केशव कुटी ने भी संबोधन किया। पुरानी स्मृतियों को ताजा करते हुए सभी को बताया कि रामनारायण जी एक आदर्श प्रचारक एवं बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुत ही सहज, सरल, मृदुभाषी और संकोची स्वभाव के थे। वे टीम भावना के साथ और व्यवस्थित योजना बना कर काम करते थे। अपने कार्य के दौरान उन्होंने कई नवाचार किये और अनेक बंधुओं को राष्ट्रीय विचार एवं ग्राम विकास के कार्य से जोड़ा। इस अवसर पर समिति के वीरेन्द्र सिंह जी, शिवनारायण पटेल, शैलेष वैद्य, मुकेश त्रिपाठी, एड संदीप शुक्ला, एड पी. बालकृष्ण, धर्मेन्द्र सिंह कौशिक, डॉ राजेश जायसवाल, विशाल चौकसे, इंजी. राम सिंह रघुवंशी, योगेश्वर दीक्षित, प्रतीक अरमरकर, सचिन समुन्द्रे, श्रीमती सपना पटेल एवं अन्य सामाजिक विभूतियाँ उपस्थित रहे।



