हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं को दी गई जागरूकता संबंधी जानकारी

बजाग जनपद के हायर सेकेंडरी स्कूल खरगहना में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद पंचायत अन्तर्गत खरगहना गांव में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही नारी के,सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जिले के चिन्हित गांवों में किया जा रहा है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत खरगहना के हाईस्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां डिंडोरी थाना प्रभारी सीके सिरामे सहित अन्य पुलिस थाने के लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी द्वारा स्कूल के छात्राओं को उनके अधिकारों क़े बारे में जानकारी दी तथा अन्य के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम में पुलिस ने कहा कि पुलिस स्टाफ को अपना दोस्त समझें और शासन के द्वारा जो भी योजनाए चलाई जा रही है, उनका भरपूर्ण उपयोग करे औऱ जब भी पुलिस की सहायता की आवश्यकता हो बेझिजक थाना को सूचित करें, पुलिस आपकी पूरी सहायता करेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन डिंडोरी थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सहित ग्रामीणों ने पहुंचकर अपराध व हिंसा के बारे में जाना एवं कानूनी संबंधित जानकारी प्राप्त की।



