सीधी दर्पण

पर्यटकों के पास पहुंचा बाघ, फूल आई सांसे

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के संजय टाइगर रिजर्व से एक रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ पर्यटकों की जिप्सी के बेहद करीब से गुजरता दिखाई दे रहा है। यह घटना मॉर्निंग सफारी के दौरान घने जंगल के बीच घटित हुई।

जानकारी के अनुसार, बाघ बिना किसी भय के सीधे पानी के स्रोत की ओर बढ़ गया। इस दौरान जिप्सी में सवार पर्यटकों की सांसे थम सी गईं, परंतु बाघ ने किसी प्रकार की आक्रामक हरकत नहीं की और शांत भाव से नदी की ओर निकल गया। पर्यटकों ने इस दुर्लभ क्षण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

संजय टाइगर रिजर्व में बीते कुछ वर्षों में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यहां पर्यटकों की आवाजाही भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। बाघों के सहज दर्शन की संभावना अन्य अभयारण्यों की तुलना में यहां अधिक है, जिसके चलते यह क्षेत्र वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र बनता जा रहा है।

इस संबंध में संजय टाइगर रिजर्व के एसडीओ श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि बाघों के गले में कॉलर आईडी डिवाइस लगाए गए हैं, जिनसे उनकी वास्तविक लोकेशन का सटीक पता लगाया जा सकता है। इससे बाघों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी बनी रहती है और पर्यटकों को सुरक्षित रूप से बाघ दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने बताया कि सफारी वाहनों में मौजूद गाइड और स्टाफ को कॉलर आईडी सिस्टम के माध्यम से वास्तविक समय में सूचना दी जाती है। जैसे ही सिस्टम से बाघ की दिशा और मूवमेंट की जानकारी मिलती है, सफारी टीम उसी दिशा में वाहन लेकर पर्यटकों को वहां तक पहुंचाती है। इससे बाघों को बिना परेशान किए, पर्यटक उनके प्राकृतिक आवास में रोमांचक और अद्भुत दृश्य का आनंद ले पाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88