सीधी दर्पण

जोगदहा पुल का सांसद एवं विधायक ने किया लोकार्पण

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के अमिलिया- बहरी मार्ग पर 30 करोड़ रुपए की लागत से बना नया पुल आखिरकार जनता के लिए खोल दिया गया है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी। भैयालाल शुक्ला कंपनी के द्वारा निर्माण कराया गया था, इस पुल की लंबाई 7.75 मीटर और चौड़ाई 11.10 मीटर है। यह पुल सीधी जिले के अमिलिया और बहरी क्षेत्रों को जोड़ता है।
गौरतलब हो कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने फीता काटकर पुल का विधिवत उद्घाटन किया।
यह मार्ग सिंगरौली, हनुमना, बनारस और प्रयागराज की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते का हिस्सा है। ऐसे में यह पुल क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस नए पुल से पहले बना पुराना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका था, जिसके खतरनाक हालात को देखते हुए लोगों ने कई बार आवाज उठाई थी। नया पुल लगभग एक साल पहले ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन राजनीतिक खींचतान के कारण इसके उद्घाटन में देरी हुई।
मुख्यमंत्री के हाथों होना था लोकार्पण
बहरी अमिलिया मार्ग पर सोन नदी में बने नवीन जोगदहा पुल का लोकार्पण पिछले माह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों तय हो गया था, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन एक दिन पूर्व ही सभा स्थल के समीप बड़ा हादसा हो जाने के चलते उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया था, जिसके चलते इस पुल का लोकार्पण एक बार फिर अधर में लटक गया था, लेकिन गुरुवार शाम करीब 05 बजे लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने सादे समारोह में लोकार्पण कर जनता को पुल समर्पित कर दिया है। जाेगदहा पुल लोकार्पण की खबर से समूचे जिले में खुशी देखी गई है।
पूर्व मंत्री ने कसा था तंज
हाल ही में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर 15 दिन में पुल से आवागमन शुरू नहीं हुआ तो हम खुद से रास्ता खोल देंगे। इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हुई और भाजपा नेताओं ने आनन-फानन में उद्घाटन की तारीख तय की। यह जरूर रहा कि पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की वार्निंग के चलते सत्तासीन नेताओं ने बिना किसी देरी व तामझाम फैलाएं ही बहुप्रतीक्षित पुल का लोकार्पण कर दिया। इस मार्ग के शुरू हो जाने से लोगों को काफी राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88