सीधी दर्पण

भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए सतत कार्य करने वाली राजनैतिक पार्टी: कांति देव

सीधी जबलपुर दर्पण । सीधी की इस पावन पुण्य धरा को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पुन: प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के पश्चात कांति देव सिंह ने भाजपा पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का हर कार्यकर्ता मेरे परिवार का अंग है।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया उपाध्यक्ष पद केवल पद ही नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेवारी और बड़े दायित्व का परिचायक है। भाजपा केवल सत्ता के लिए कार्य नहीं करती, बल्कि जनता जनार्दन की सेवा के लिए सतत कार्य करने वाला राजनीतिक दल है। पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी प्राप्त करने वाले कांति देव सिंह ने सीधी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का शानदार अभिनंदन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब सीधी और सिंगरौली एक जिला हुआ करता था, तब हमने राजनीति का शुभारंभ किया था। आज मैं जो कुछ भी हूं सीधी की इस पावन माटी की देन है।
शरदेन्दु को मिलेगी बड़ी जवाबदारी
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री रहे पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी विन्ध्य के बड़े नेता हैं। निश्चित रूप से पार्टी उनकी ऊर्जा और ताकत का बड़े स्तर पर लाभ लेगी। पार्टी के वरिष्ठ लोग कुछ अच्छा सोच रखे होंगे। कुछ और अच्छी योजना रचना होगी।
जिले का होगा सर्वांगीण विकास-पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सांसद विधायक और संगठन के साथ मिलकर जनता जनार्दन के विकास के लिए हम कृत संकल्पित हैं।
बनेगा भव्य कार्यालय
पत्रकारों के एक प्रश्न के जवाब में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सीधी जिले का आगामी दिनों में भव्य कार्यालय बनेगा। जमीन आवंटन व अन्य प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सीधी जिले का पार्टी का अपना एक भव्य कार्यालय बनेगा।
जिले विभिन्न मंडलों में हुआ शानदार अभिनंदन, हुई आतिशबाजी-मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह का सीधी नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निर्देशन में जिले के सीधी, सेमरिया, कुचवाही, बहरी, पखुड़ीरी, चुरहट व अन्य मंडलों द्वारा शानदार अभिनंदन किया गया। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी माला लिए अभिनंदन के लिए आतुर दिखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए शानदार आतिशबाजी की और बैंड बाजों के बीच सैकड़ो वाहनों का काफिला निकाला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष केके तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, शिवदान साकेत, प्रदेश सह संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न तिवारी, संजय सिंह चौहान, हीराबाई सिंह, मोतीलाल पटेल, सुधीर शुक्ला, अंजू पाठक, रविचंद्र सिंह परिहार, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, नीलम पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष निशान मिश्रा, पूनम सोनी, पुन्नू खान, भानु पाण्डेय, सुनीता रानी वर्मा, राकेश रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, आशीष तिवारी, राजेश द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र पाण्डेय, नीरज मिश्रा, रजनीश शुक्ला, प्रमोद सिंह, संजय सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह चौहान, सोशल मीडिया जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी, पवन धर द्विवेदी, धर्मेंद्र शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, दिनेश गुप्ता, डॉ. मनोज सिंह परिहार, आशीष मिश्रा, कंचन केसरी, अन्नू पाण्डेय, निशा सिंह चौहान, आरती सिंह, केके गुप्ता सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88