राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अभय को मिला गोल्ड मेडल

सीधी जबलपुर दर्पण । 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का इंदौर में आयोजन हुआ। वेटलिफ्टिंग अंडर 19 वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक 1 के छात्र अभय मिश्रा कक्षा 10वीं ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर सीधी जिले का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। होनहार छात्र अभय मिश्रा पिता श्रवण मिश्रा निवासी ग्राम बढ़ौरा द्वारा 69वीं राज्य स्तरीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 इंदौर में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करने वालों में रमा मिश्रा, अटल मिश्रा, अवध मिश्रा, अंबुज मिश्रा, अतुल मिश्रा, पंकज मिश्रा, अदिति मिश्रा, आरोही मिश्रा, पार्थ मिश्रा, अन्वी मिश्रा, कविता मिश्रा, मालती मिश्रा, संतोष मिश्रा, मंगलेश्वर मिश्रा, गिरीश मिश्रा, क्रांतिकारी मिश्रा, विष्णु दत्त मिश्रा, सुमित मिश्रा, रजनीश मिश्रा, पंकज मिश्रा, अरविंद तिवारी, अरुण सिंह, शिवम मिश्रा, गौरव तिवारी, अजीत तिवारी, विवेक तिवारी, आदर्श तिवारी आदि शामिल है।



