एकलव्य स्कूल की छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

सीधी जबलपुर दर्पण । 69वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 19 वर्षीय बुशु राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू कश्मीर प्रांत में चल रहा है, जिसमें एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल हड़बड़ो की छात्रा रिया द्विवेदी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। ज्ञात हो कि राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर रिया द्विवेदी का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ था, जहां पर वो बुशु खेल में अपने राज्य मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। खबर मिलने तक रिया के द्वारा महाराष्ट्र राज्य को हराकर अपनी कौशल से सबको प्रभावित किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी पवन सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिशंकर पाण्डेय, विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी राजबहोरन सिंह, मो अशरफ, दिलीप वर्मा, मंडलीक मिश्रा, मो. कादिर, पुष्पराज सिंह सोलंकी, मानिंद्र अली एवं जिले के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अरविंद सिंह, रजनीश पाण्डेय, मुकेश मिश्रा तथा दिव्यराज सिंह की एवं छात्र छात्राओं की मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हो पाई है। छात्रा की इस प्रदर्शन में विद्यालय संचालक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त विद्यालयीन परिवार एवं अभिभावकों द्वारा छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई।



