कटनी दर्पण

साइबर ठगी में सराफा व्यापारी का खाता हुआ होल्ड, दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी जबलपुर दर्पण । कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार स्थित गोयनका ज्वेलर्स के संचालक अरुण कुमार गोयनका पिता स्व. नत्थूलाल गोयनका (उम्र 63 वर्ष) निवासी सराफा बाजार ने पुलिस अधीक्षक कटनी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि उनके ए.यू. बैंक बरगवां ब्रांच के खाते में ₹4 लाख की राशि का होल्ड लगाया गया है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।शिकायत पर सायबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि रितिक कुमार पटेल पिता शिवदयाल पटेल निवासी ग्राम बरही, जिला कटनी के द्वारा उक्त खाते पर होल्ड लगाया गया है।जांच के दौरान संगीता ज्वेलर्स माधवनगर के संचालक रवि पाहूजा का नाम सामने आया, जिसने बताया कि उसने 18 सितंबर 2025 को रितिक पटेल को 457.06 ग्राम शुद्ध सोना (कीमत ₹51,80,800) दिया था। यह सोना गोयनका ज्वेलर्स से खरीदा गया था।पूछताछ में रवि पाहूजा ने बताया कि उसका ग्राहक रवि रावलानी, जो फिनो बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर है, ने बताया था कि टेलीग्राम के माध्यम से एक व्यक्ति ने ₹88 लाख (10 लाख + 39 लाख + 39 लाख) उसके बैंक खातों में भेजे हैं। ये खाते कुलदीप मलिक, संजय कुमार और रितिक पटेल के नाम से थे, जिन्हें रावलानी खुद संचालित करता था।भेजने वाले व्यक्ति ने रुपये को कैश कर यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) में बदलने के लिए कहा था। इसके बदले 6% कमीशन देने की बात हुई। रवि पाहूजा और रवि रावलानी ने योजना बनाई कि उक्त राशि से गोयनका ज्वेलर्स से सोना खरीदा जाए और उसे बेचकर नगद लेकर क्रिप्टो करेंसी में परिवर्तित किया जाए।19 सितंबर व 23 सितंबर को दो बार में सोना खरीदा गया और साईं ऑर्नामेंट्स व लालचंद भीखचंद ज्वेलर्स की दुकानों में बेचकर नगद राशि प्राप्त की गई। इसके बाद कमीशन काटकर बाकी रकम को यूएसडीटी में कन्वर्ट कर मूल खाते में वापस भेज दिया गया।फिलहाल कोतवाली पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 919/2025 धारा 318(4), 319(2), 316(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया है।दोनों आरोपी रवि पाहूजा और रवि रावलानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।टेक्निकल टीम ट्रांजेक्शन की पूरी श्रृंखला और अन्य संदिग्ध खातों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88