जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शानि धाम तिलवारा घाट में शनि अमावस्या पर भव्य आयोजन

जबलपुर दर्पण। आश्विन माह की अमावस्या तिथि इस वर्ष 14 अक्टूबर 2023 को सर्व पितृ अमावस्या व शनिश्चरी अमावस्या के रूप में मनाई जायेगी । सर्व पितृ अमावस्या व शनिश्चरी अमावस्या के मौके पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण काफी खास माना जाता रहा है, क्योंकि ग्रहण के समय सूर्य और बुध दोनों की कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा ग्रहण 178 साल बाद अब ऐसा संयोग बन रहा है | भारत में यह सूर्यग्रहण नजर न आने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस बार सर्व पितृ अमावस्या शनिवार को पड़ रही है। इसलिए इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाएगा। इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों का श्राद्ध करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।श्री शनि अमावस्या महोत्सव के शुभअवसर पर तिलवारा स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में दिव्य 56 भोग के साथ भव्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस शुभ योग के अवसर पर शनिधाम में विशेष पूजन, शनि अभिषेक, दिव्य आरती, 56 भोग अर्पण, संगीतमय सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शनि की साढ़ेसाती और ढैया से प्रभावित व्यक्ति अगर इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं, तो उनकी परेशानी भी कम हो सकती है। शनिदेव की महादशा या साढ़ेसाती से परेशान जातको को शनि अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करना चाहिए। इस दिन मां नर्मदा में स्नान कर पूजा करने से शनिदेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शनिश्चरी अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण देने और श्राद्ध कर्म करने से घर के पूर्वजों के साथ शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है। इस दिन कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति से राहत पाने के लिए भी विशेष उपाय किए जाते हैं।आयोजकों ने बताया कि जब अमावस्या के दिन शनिवार होता है तो पुण्य फल कई गुना बढ़ जाने से उसका महत्व बढ़ जाता है।श्री शनि अमावस्या पर पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह पं. सतीशजी महाराज, पं. अनिल मिश्रा, नितिन भाटिया ,विध्येश भापकर, अखिलेश सोनी ,संजय तिवारी ,शुभम तिवारी, सिद्धांत विनायक, हितेश पटेल, विवेक पाण्डेय, शिवा तिवारी, अशोक साहू, गणेश साहू, विजय पटेल, राजकुमार पटेल, लक्ष्मण पटेल,उमेश विस्वकर्मा , गौरव सेनी, ब्रजेश कुशवाह, सुमित गौर , सतीश अग्रवाल, पट्टू उर्प्रीत, मनीष साहू , प्रहलाद बंसल ने किया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88