राष्ट्रीय सेवा संकल्प पर गौ सुरक्षा का दिया सन्देश ,दिल्ली में स्वामी स्वदेशानंद हुए सम्मानित

मनीष श्रीवास दिल्ली जबलपुर दर्पण । राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर में गौ माता के एवं साधु – सन्तों के सम्मान में राष्ट्रीय सेवा संकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रजापति के नेतृत्व में एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के प्रमुख उपस्तिथि में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री श्री 1008 श्री बालकानंद गिरि महाराज, नरेन्द्र मोदी विचार मंच मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सुनील सांखला, मध्यप्रदेश महिला शाखा की महामंत्री एकता तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री भगवाधारी केशव महाराज, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अंग्रेज सिंह, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पांड्या, महाराष्ट के उपाध्यक्ष प्रज्ञानंद महाराज, छत्तीसगढ़ की महामंत्री साध्वी पद्मिनी जी, दिल्ली महामंत्री महन्त श्री अखिलेश पूरी , उत्तरप्रदेश के महामंत्री शंकर भोला महाराज, महाबली सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अनेकों साधु सन्तों की गरिमामय उपस्तिथि में बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में देश भर से आए हुए महान साधु संतों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज को “करपात्री सन्त” सम्मान से सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, साधु सन्तों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने हम वचन बद्ध हैं जिसके लिए हमने अन्न का त्याग भी कर रखा है। आपने कहा कि साधु सन्तों में हवाओं की दिशा बदलने की शक्ति होती है। स्वामी जी ने कहा कि साधुओं को बदलने की कोशिश मत करना कहीं साधु बदल गए तो इतिहास बदल जाते हैं का सन्देश मंच के माध्यम से सभी के समकक्ष कही।



