सीधी दर्पण

भाजपा सरकार में अनु. जाति वर्ग का हुआ उत्थान: परमार

सीधी जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार के सीधी आगमन पर स्थानीय उच्च विश्राम गृह सीधी में भव्य स्वागत किया गया है। स्वागत के पश्चात स्थानीय भाजपा कार्यालय सीधी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सीधी की जिला कार्य समिति की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय सीधी विधानसभा के विधायक रीती पाठकए भाजपा सीधी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार द्वारा कहा गया कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से अनुसूचित जाति वर्ग का उत्थान हुआ है और अनुसूचित जाति वर्गबके महापुरुषों सम्मान बड़ा है। कांग्रेस की सरकार में भारत डॉ. भीमराव अंबेडकर को कई बार चुनाव में साजिश करके हराया गया। अंबेडकर के जीते जी भारत रत्न मिलना चाहिए पर कांग्रेस की सरकार ने नही दिया। जबकि भाजपा की सरकार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मस्थली महू में विसाल प्रतिमा और आम्बेडकर के पंच तीर्थ का विकास हुआ। बैठक की अध्यक्षता सीधी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य के द्वारा की गई बैठक का संचालन जिला महामंत्री भाजपा अजा मोर्चा महेश प्रजापति और आभार महामंत्री श्याम सुंदर दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजा, पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री गोकुल खंडाल, जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष त्रय जितेंद्र बंसल, सुमन साकेत शिवलाल साकेत, मुनिराज विश्वकर्मा, कमलेश कोरी, छोटेलाल कोरी, हरिकेश साकेत, सरोज साकेत, गुरु प्रसाद मौर्य, मन्नालाल चौधरी, पानकली कोरी, लालमणि कोरी, रामनाथ कोरी, गंगा साकेत, राजकुमार साकेत, रामनाथ कोरी, रामसजीवन साकेत, जयबिंद साकेत, जगपत कोरी, हिन्छलाल कोरी, छोटेलाल मौर्य, शंकर साकेत, मंगल साकेत सहित अन्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88