डिंडोरी दर्पण

बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर मंडल शाहपुर के पदाधिकारीयों ने मनाई खुशी

शाहपुर जबलपुर दर्पण । भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ/ पावन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू नेताम के नेतृत्व में जनजाति गौरव यात्रा मंडल शाहपुर के सांदीपनी विद्यालय नरिया में पहुंचा, जहां भाजपा मंडल शाहपुर के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया!
यात्रा के दौरान ही बिहार विधान सभा चुनाव मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी और एन डी ए को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सहित सभी मंडलों में पदाधिकारीयों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, और शाहपुर मंडल में भी सभी पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर और आतिशबाजी करके अपनी ख़ुशी व्यक्त की। और पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने के लिए बिहार के सभी कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, मंडल प्रभारी महेश धुमकेती, डिंडोरी मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, मनोहर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते, अनुराग गुप्ता, राजकुमार साहू, पीयूष ठाकुर, राजेशठाकुर, सूरज कुंजाम, कपूर वनवासी, राजू वनवासी, ईश्वर दुबे, राजू शर्मा, संजू झारिया,राजेश साहू, नागेन्द्र झारिया, गौरव चौबे, नीरज रजक, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88