मझौली में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण मझौली। थाना मझौली क्षेत्रांतर्गत 24 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 4:20 बजे प्रार्थी सुनील बलराम कुमार राय पिता स्व. मूलचंद्र राय, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08 मझौली पर पुराना जनपद हनुमान मंदिर के पीछे छह अज्ञात हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
प्रार्थी तहसील कार्यालय से घर लौट रहे थे, तभी तीन मोटर साइकिलों में सवार 06 लोगों ने उन्हें रोककर हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।
घायल सुनील राय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा उन्हें नेशनल हॉस्पिटल जबलपुर में भर्ती कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 521/25 धारा 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामला, चार आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस ने लगातार तलाश-पतासाजी कर सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थल पर शामिल चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पवन चक्रवर्ती के साले इंगा चक्रवर्ती का प्रॉपर्टी बेचने का व्यवसाय है। प्रार्थी सुनील राय (पत्रकार) द्वारा प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर उसे सबक सिखाने के लिए पवन चक्रवर्ती ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया।
गिरफ्तार आरोपी
- पवन चक्रवर्ती पिता संतोष चक्रवर्ती, उम्र 26 वर्ष
- राहुल चक्रवर्ती उर्फ मंडला पिता महेश चक्रवर्ती, उम्र 31 वर्ष
- शुभम पारस उर्फ छोटू पारस पिता राजकुमार पारस, उम्र 19 वर्ष,



